ब्रेकिंग न्यूज: ऋषिकेश-कीर्तिनगर मार्ग पर जियालगढ़ के पास भीषण सड़क हादसा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। ऋषिकेश-कीर्तिनगर मार्ग पर जियालगढ़ के समीप दो कारों की आपसी टक्कर के बाद एक बड़ा हादसा हो गया। ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रही एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस कार में कुल 11 लोग सवार थे।

हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल बेस अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!