समाज को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 26 जून 2025 । अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति रानीचौरी के जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में नशा उन्मूलन को लेकर एक प्रभावी गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ती नशाखोरी की समस्या के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लेना था।संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा द्वारा संचालित “शराब नहीं, संस्कार” मुहिम के तहत स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, जिला बाल कल्याण समिति, जिला किशोर न्याय बोर्ड और विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण के कर्मचारियों ने नशा न करने की शपथ ली। शपथ के दौरान सभी ने यह प्रतिज्ञा की कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे, दूसरों को नशा करने के लिए प्रेरित नहीं करेंगे और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज पर भी गहरा नकारात्मक प्रभाव डालता है। नशा उन्मूलन के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा का वितरण भी किया गया, जो संस्कारों और नैतिकता को बढ़ावा देने का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक जगदीश बडोनी, रंजीता थपलियाल, जीवानंद जोशी, विजय डोभाल, रविश चमोली, अमीर जहां, अरुणोदय रावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प दोहराया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!