Ad image

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की लंबित शिकायतों पर सख्ती दिखाई, जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

डीएम नितिका खंडेलवाल समेत कई अधिकारी वर्चुअल बैठक में रहे शामिल

टिहरी गढ़वाल, 26 जून 2025। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सीएम हेल्पलाइन 1905 में दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा बैठक की। टिहरी गढ़वाल से जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल समेत वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि इन प्रकरणों के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तहसील दिवस, थाना दिवस और जनता दर्शन जैसे कार्यक्रमों का नियमित आयोजन सुनिश्चित किया जाए। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मिलकर अतिक्रमण हटाने और नागरिक वेरिफिकेशन संबंधी कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी बल दिया गया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों में दो-दो आदर्श ग्रामों के चयन और विकास की प्रक्रिया को तेज करने, नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा बिजली के पोल और ट्रांसफार्मरों की खराब स्थिति में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। सभी ट्रांसफार्मरों का सेफ्टी ऑडिट करने और कम वोल्टेज या झूलते तारों की समस्याओं के निराकरण को भी प्राथमिकता में रखने को कहा गया।

मुख्यमंत्री ने सभी विकास प्राधिकरणों को भवन नक्शों के अनुमोदन की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य के पहले तीन टीबी मुक्त जनपदों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, प्रभागीय वनाधिकारी पुनीत तोमर, उपजिलाधिकारी संदीप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!