लक्ष्मणझूला में गंगा नदी में बहे दो पर्यटक, SDRF और पुलिस की तलाश जारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 27 जून 2025। आज सुबह करीब 10:30 बजे थाना लक्ष्मणझूला को सूचना मिली कि मस्तराम घाट पर गंगा नदी में दो व्यक्ति तेज बहाव में बह गए। सूचना पर तत्काल एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवान ने बताया कि नदी का जलस्तर और बहाव अत्यधिक होने के कारण बचाव कार्य में चुनौतियां आ रही हैं। एसडीआरएफ ने मस्तराम घाट से लेकर पशुलोक बैराज तक सभी संभावित स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अभी तक दोनों व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस बहे हुए व्यक्तियों की पहचान करने में जुटी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति नदी में काफी आगे चला गया था और तेज बहाव में बह गया। उसका साथी उसे बचाने के प्रयास में गया, लेकिन वह भी बहाव की चपेट में आ गया।

पर्यटकों को चेतावनी: गंगा नदी के किनारे चेतावनी बोर्ड लगे होने के बावजूद, कुछ पर्यटक लापरवाही बरतते हुए नदी में उतर रहे हैं, जिससे उनकी जान जोखिम में पड़ रही है। एसडीआरएफ और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ा हुआ है, इसलिए कृपया नदी किनारे न जाएं और केवल सुरक्षित घाटों का उपयोग करें।पुलिस और प्रशासन ने पर्यटकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदी के तेज बहाव से दूर रहने की सलाह दी है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है, और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!