त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत टिहरी जिले में विभिन्न पदों पर तीसरे दिन कुल 2341 नामांकन प्राप्त

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 04 जुलाई, 2025। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न विकास खंड क्षेत्रांतर्गत आज शुक्रवार 4 जुलाई 2025 को तीसरे दिन सदस्य ग्राम पंचायत हेतु 7467 पदों के लिए कुल 669 नामांकन प्रस्तुत किए गए, जिनमें भिलंगना में 92 और चंबा से 116, देवप्रयाग 38, जाखणीधार 18, जौनपुर 57, कीर्तिनगर 71, नरेंद्रनगर 125, प्रतापनगर 97 और थौलधार में 55 नामांकन शामिल है।

प्रधान ग्राम पंचायत के 1049 पदों हेतु कुल 1064 नामांकन प्रस्तुत किए गए, जिनमें विकासखंड भिलंगना 183, चंबा और थौलधार में 121, देवप्रयाग 86, जाखणीधार 87, जौनपुर 115, कीर्तिनगर 110, नरेंद्रनगर 128 और प्रतापनगर में 113 नामांकन प्राप्त हुए।

सदस्य क्षेत्र पंचायत के 352 पदों हेतु कुल 498 नामांकन प्रस्तुत किए गए, जिनमें विकासखंड भिलंगना 67, चंबा 46, देवप्रयाग 57, जाखणीधार 45, जौनपुर 48, कीर्तिनगर 51, नरेंद्रनगर 62, प्रतापनगर 69 और थौलधार में 53 नामांकन प्राप्त हुए।

वही सदस्य जिला पंचायत के 45 पदों हेतु 110 नामांकन प्रस्तुत किए गए। जिसमें भिलंगना में 25, चंबा–जौनपुर– प्रतापनगर में 13–13–13, देवप्रयाग 11, जखनीधार 7, कीर्तिनगर और नरेंद्रनगर में 9–9 और थौलधार में 10 नामांकन प्राप्त हुए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!