“नो व्हीकल डे” पर टिहरी प्रशासन ने पैदल चल दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में “नो व्हीकल डे” के अवसर पर टिहरी गढ़वाल में पर्यावरण जागरूकता की प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के नेतृत्व में जिला कार्यालय सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी पैदल चलकर अपने कार्यालय पहुँचे।

इस पहल का उद्देश्य वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। जिलाधिकारी ने कहा कि “छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं।” उन्होंने सभी नागरिकों से इस तरह की पहलों में भागीदारी की अपील की।

जिला प्रशासन द्वारा यह अभियान भविष्य में भी समय-समय पर चलाया जाएगा, जिससे जनमानस में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और सहभागिता को बढ़ावा मिल सके।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!