गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, SDRF ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 03 सितम्बर 2025। लगातार हो रही भारी वर्षा और कोटेश्वर डैम से पानी छोड़े जाने के कारण ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच गया है। इस स्थिति को देखते हुए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की ढलवाला टीम ने नदी किनारे मौजूद लोगों को सतर्क किया और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

SDRF टीम ने त्रिवेणी घाट, राम झूला सहित प्रमुख घाटों पर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे नदी के किनारों से दूर रहें और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएँ।

एसडीआरएफ ने स्पष्ट किया है कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नदी किनारे निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है तथा हालात पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और आपदा प्रबंधन विभाग व SDRF के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!