Ad image

आईटीआई नई टिहरी में इंडिया स्किल्स 2025 मोबिलाइजेशन कैंप आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

लगभग 50 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, युवाओं को प्रेरित किया गया

टिहरी गढ़वाल, 11 सितंबर। इंडिया स्किल्स 2025 के अंतर्गत बुधवार को आईटीआई नई टिहरी में मोबिलाइजेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 50 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

कैंप के दौरान एसआईडीएच पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया कराई गई, जिसमें 8 अभ्यर्थियों ने मौके पर ही ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण पूरा किया। प्रतिभागियों को इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 की रूपरेखा और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

गौरतलब है कि इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता का उद्देश्य विभिन्न कौशलों, व्यवसायों और पेशों में प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान करना, उनका संवर्धन करना तथा उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर मंच उपलब्ध कराना है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से भारतीय कौशल मानकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर सेवायोजन अधिकारी लक्ष्मी यादव, इंस्ट्रक्टर महेंद्र शर्मा, सिम्मी राणा, मुकेश सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!