प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत होगी प्राथमिकता : जिलाधिकारी टिहरी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

समय पर भवन दुरुस्ती नहीं हुई तो जिम्मेदार होंगे अधिकारी

टिहरी गढ़वाल, 13 सितंबर। जिला कार्यालय के कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने की। बैठक में जनपद के बेसिक विद्यालयों, जूनियर हाईस्कूलों और इंटर कॉलेजों को हाल की प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान पीपीटी के माध्यम से विद्यालय भवनों की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने जिन स्कूलों की क्षति रिपोर्ट स्पष्ट नहीं थी, वहां संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

डीएम खण्डेलवाल ने स्पष्ट कहा कि क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों एवं आंगन की मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएं। यदि किसी विद्यालय में क्षति बनी रहती है, तो इसकी जिम्मेदारी सीधे संबंधित अधिकारी की होगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यालयों तक पहुँचने वाले मार्गों को मनरेगा के माध्यम से तत्काल दुरुस्त किया जाए। वहीं जिन विद्यालयों में छात्र संख्या शून्य है, उनकी भवन स्थिति की जानकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजने के लिए कहा गया, ताकि उनके वैकल्पिक उपयोग पर विचार हो सके।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों की ब्लॉकवार सूची तैयार की जाए। इस सूची में विद्यालय का नाम, स्थान, स्वीकृत नाम, छात्र संख्या, वर्तमान दशा और पिछले वित्तीय वर्ष में प्राप्त धनराशि का विवरण शामिल होगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल, जिला शिक्षा अधिकारी वी.पी. सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी साक्षी शर्मा, डीडीएमओ बृजेश भट्ट सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!