Ad image

रामनगर–काशीपुर मार्ग का निरीक्षण, सड़क सुधार कार्य प्रारंभ

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

रामनगर/काशीपुर, नैनीताल । अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेंद्र सिंह नेगी ने शनिवार को रामनगर–काशीपुर मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग में जगह-जगह बने गड्ढों की गंभीर समस्या पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके से ही राष्ट्रीय राजमार्ग खंड हल्द्वानी–रुद्रपुर के अधिशासी अभियंता से वार्ता की और शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा पेचवर्क और मार्ग सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो तथा विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर रहकर कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग करें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!