महादेव क्रिकेट क्लब टिहरी : अमोली 11 और जाखनीधार लिटिल स्टार ने दिखाया दमखम

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी, 20 सितम्बर 2025। महादेव क्रिकेट क्लब टिहरी के रोमांचक मुकाबलों में शनिवार को क्रिकेट प्रेमियों ने जबरदस्त जोश और उत्साह देखा। पूरे दिन खेले गए तीन मैचों में खिलाड़ियों ने छक्कों-चौकों की बरसात कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पहले मुकाबले में अमोली 11 क्लब और सीधे मौत 11 आमने-सामने हुए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमोली 11 ने 10 ओवरों में 163 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाज सत्यम भट्ट ने 11 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 86 रन ठोककर विपक्षी गेंदबाजों की कमर तोड़ दी। जवाब में सीधे मौत 11 निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए 112 रन पर ढेर हो गई और अमोली 11 ने शानदार जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच सीधे मौत 11 के हिमांशु चुने गए, जिन्होंने 52 रन बनाए और 2 विकेट भी झटके।

दूसरे मुकाबले में अमोली 11 ने अपनी विजयी लय बरकरार रखी। खाकी वॉरियर्स 11 के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 145 रन बनाए। जवाब में खाकी वॉरियर्स की पूरी टीम 109 रन पर सिमट गई। अमोली 11 ने यह मैच भी आसानी से जीत लिया। इस मुकाबले के मैन ऑफ द मैच नितिन मखलोगा रहे, जिन्होंने 67 रनों की शानदार पारी खेली।

तीसरे मैच में जखनीधार लिटिल स्टार 11 और गब्बर 11 चंबा क्लब के बीच भिड़ंत हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जखनीधार लिटिल स्टार ने 146 रनों का लक्ष्य रखा। गब्बर 11 चंबा की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 97 रनों पर सिमट गई। इस प्रकार जखनीधार लिटिल स्टार ने धमाकेदार जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच अजयपाल चुने गए, जिन्होंने 40 रन बनाए और 3 विकेट भी चटकाए।

इन तीनों मुकाबलों ने न सिर्फ खिलाड़ियों के खेल कौशल को उजागर किया बल्कि दर्शकों को भी क्रिकेट का रोमांचक अनुभव कराया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!