राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वच्छता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश। पं. ललित मोहन शर्मा परिसर, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कविता, पोस्टर, वाद-विवाद और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

स्वयंसेवकों ने त्रिवेणी घाट में स्वच्छता अभियान चलाकर तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। गंगा तट से बड़े पैमाने पर कूड़ा एवं पॉलिथीन आदि एकत्र कर निस्तारित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने की, जबकि कुलपति प्रो. एन.के. जोशी ने छात्रों को राष्ट्र सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की प्रेरणा दी। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मैन्दोला ने स्वयंसेवकों को एनएसएस बैज की जिम्मेदारी एवं सेवा भाव की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर लगभग 140 स्वयंसेवक उपस्थित रहे और राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प लिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!