Ad image

सीडीओ ने पयालगांव में धान फसल पर क्रॉप कटिंग कर किसानों को दी गई बीमा संबंधी जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 सितम्बर। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरूणा अग्रवाल की उपस्थिति में तहसील गजा के पटवारी क्षेत्र क्वीली अंतर्गत राजस्व ग्राम पयालगांव में बुधवार को धान फसल पर क्रॉप कटिंग की गई।

क्रॉप कटिंग के दौरान अधिकारियों ने धान उत्पादन का अवलोकन किया और खेतों में तैयार फसल की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस अवसर पर बीमा प्रतिनिधि द्वारा किसानों को फसल बीमा की विस्तृत जानकारी दी गई तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक पवन कुमार, रा.उ.नि. नरेन्द्र सिंह राणा, पूजा राणा, मदन लाल उनियाल, नीरज नेगी, शेमा इंश्योरेंस प्रतिनिधि गीता उनियाल एवं ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!