गंभीर एवं संवेदनशील अभियोग में वांछित अभियुक्त को टिहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 अक्टूबर 2025। जनपद टिहरी गढ़वाल में हुए संवेदनशील व गंभीर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। थाना हाजा क्षेत्र में 18 अक्टूबर को दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 26/2025, धारा 74 भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत नामजद अभियुक्त मुकेश महतो निवासी बिहार की तलाश तेज़ी से चल रही थी। टिहरी पुलिस ने दो टीमें गठित कर सघन तलाशी अभियान चलाया और 19 अक्टूबर को ग्राम मथलाऊ से दबोच लिया।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय, नई टिहरी में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी अभियान में पुलिस टीमों में अ0उ0नि0 गुमान सिंह तोमर, का0 नरेश तोमर, म0उ0नि0 दीपिका तिवारी, का0 महेन्द्र चौहान, एवं म0का0 अंकिता शामिल रहीं।अभियुक्त की पहचान — नाम: मुकेश महतो, पिता: भिखारी महतो, निवासी— ग्राम सनवरिया, थाना सिरसिया, जिला बेतिया (बिहार), उम्र: लगभग 28 वर्ष।टिहरी गढ़वाल पुलिस ने अपराध और महिला/बाल सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता फिर दोहराई है और कहा कि ऐसी संवेदनशील घटनाओं में तुरंत कार्रवाई की जा रही है, ताकि समाज में कानून व व्यवस्था कायम रह सके।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!