विशेष चैकिंग अभियान के तहत हुए 15 वाहनों के चालान एवं 03 वाहन सीज

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24 अक्टूबर, 2025 । जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु परिवहन विभाग द्वारा विशेष चैकिंग अभियान लगातार जारी हैं।

सहायक सम्भागीय अधिकारी टिहरी सतेन्द्र राज ने बताया कि विशेष चैकिंग अभियान के तहत आज शुक्रवार को टिहरी-बौराड़ी क्षेत्र में सघन प्रवर्तन कार्यवाही संचालित की गई। इस दौरान विभिन्न अभियोगों में एमवी एक्ट के तहत यथा बिना हेलमेट, बिना पंजीयन, बिना बीमा, बिना कर, ओवरलोड, ओवरस्पीड, एच.एस.आर.पी., बिना लाइसेंस संचालित पाये गये 15 वाहनों के चालान किए गए तथा 03 वाहन सीज किये गये। उन्होंने बताया कि इसमें एक व्यक्ति शराब पीकर वाहन का संचालन कर रहा था, जिसको टिहरी पुलिस के सुपुर्द किया गया एवं वाहन सीज कर दिया गया।

विशेष चैकिंग अभियान के दौरान परिवहन सहायक निरीक्षक अनंतराम रावत सहित अर्जुन सिंह, रोहन, मोनिका, प्रवर्तन आरक्षी सुशील होमगार्ड उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!