दिचली गांव में कल लगेगा बहुउद्देशीय शिविर – जनसुनवाई के साथ दी जाएंगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी, 26 अक्टूबर 2025। विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ के दिचली गांव में 27 अक्टूबर को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राजकीय इंटर कॉलेज (रा.इ.का.) दिचली परिसर में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य करेंगे।

शिविर के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जनता की समस्याओं को मौके पर सुना जाएगा और उनके त्वरित निस्तारण की कार्यवाही की जाएगी।विभिन्न विभागों द्वारा अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए सूचना स्टाल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को कई योजनाओं का मौके पर ही लाभ प्रदान किया जाएगा।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जनपद के निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी और समाधान दोनों पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!