Ad image

गुलदार के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, वन विभाग की टीमें अलर्ट

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के जोंदला पाली गांव में आज सुबह गुलदार के हमले में 55 वर्षीय मनवर सिंह बिष्ट की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग की क्यूआरटी और आरआरटी टीमें मौके पर सक्रिय हैं।

डीएफओ रजत सुमन और एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने मौके पर पहुंचकर जांच की और प्रभावित परिवार को ₹1.80 लाख की अग्रिम राहत दी।

गुलदार की तलाश में कैमरा ट्रैप, ड्रोन व फॉक्स लाइट लगाए गए हैं। क्षेत्र में गश्त और सतर्कता अभियान जारी है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!