टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित काश्तकारों को इधर उधर न भटकना पड़े, इसके लिए सुनिश्चित व्यवस्था की जाय-डीएम टिहरी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित काश्तकारों को नई टिहरी शहर में भूमिधरी दिए जाने के संबंध में बैठक आहूत की गई।

टिहरी बांध परियोजना से प्रभावित काश्तकारों को नई टिहरी शहर में भूमिधरी दिए जाने को लेकर बार बार एक टेबल से दूसरे टेबल में न भागने पड़े, इसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सुनिश्चित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुनर्वास अधिकारी और तहसीलदार को निर्देश दिए कि मूल आवंटी एवं उत्तराधिकारी से आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने हेतु दिनांक और समय निर्धारित कर सभी को अवगत कराते हुए तहसील में अभिलेख प्राप्त किए जाएं। तहसील में सभी आवेदनों को पंजिका में दर्ज कर सत्यापन हेतु पुनर्वास कार्यालय को भेजे जाएं तथा पुनर्वास से ओके रिपोर्ट प्राप्त होने पर तहसील से दाखिल खारिज कर कलेक्ट्रेट और तहसील के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किए जाएं।

बैठक में पुनर्वास प्रभारी अधिकारी स्नेहल कुंवर (आईएएस प्रशिक्षु), डीजीएम पुनर्वास राकेश थपलियाल, वरिष्ठ प्रबंधक पुनर्वास एस.पी. चमोली एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!