थलीसैंण में “अफसर बिटिया” कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

पौड़ी, 09 नवंबर। राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत “अफसर बिटिया” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य योगेन्द्र चन्द्र सिंह एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा रावत ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मनिर्भरता और शिक्षा के महत्व पर प्रेरित किया। निबंध प्रतियोगिता में नीलम, सुनैना और अंजना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां व छात्राएं उपस्थित रहीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!