जिला मुख्यालय नई टिहरी में पदयात्रा का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। सरदार @150 कार्यक्रम के अन्तर्गत आज मंगलवार को जिला मुख्यालय नई टिहरी में पदयात्रा का आयोजन किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल ने जिला स्तरीय पदयात्रा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिला प्रशासन, माय भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में पदयात्रा का आयोजन डाइजर से बौराड़ी स्टेडियम तक किया गया।

इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नई टिहरी मोहन सिंह रावत, एडीएम अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम संदीप कुमार, जिला महामंत्री भाजपा बलवंत रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे एवं जन समूह मौजूद रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!