Ad image

भविष्य की आर्थिक मजबूती की ओर कदम — विद्यार्थियों ने सीखे निवेश और वित्तीय योजना के आधुनिक तरीके

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 13 नवम्बर 2025। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में ‘प्रोजेक्ट गौरव’ के अंतर्गत आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला का तीसरा दिन आज दिनांक 13 नवम्बर 2025 को उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यशाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज, भारत सरकार तथा उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में 11 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025 तक आयोजित की जा रही है।

आज के सत्र में विद्यार्थियों को म्यूचुअल फंड, ट्रेडर्स एवं इन्वेस्टर्स एनालिसिस, स्टॉक एक्सचेंज की कार्यप्रणाली, आईपीओ (Initial Public Offering), इक्विटी शेयर, तथा सिक्योरिटीज़ से संबंधित आयकर एवं जी.एस.टी. के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को सरल भाषा में समझाया कि किस प्रकार स्मार्ट इन्वेस्टमेंट, टैक्स प्लानिंग और रिस्क मैनेजमेंट के माध्यम से वित्तीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्राप्त की जा सकती है।

आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. वी. पी. सेमवाल, डाॅ. डी. एस. टोपवाल, डाॅ. सत्येन्द्र ढौंडियाल, डाॅ. वी. एस. नेगी, डाॅ. मणिकांत शाह, डाॅ. संदीप बहुगुणा, डाॅ. जे. सजवाण, डाॅ. मीनाक्षी शर्मा एवं डाॅ. आरती खंडूरी ने संयुक्त रूप से की।
अध्यक्षगणों ने अपने विचार विद्यार्थियों के समक्ष सरल एवं व्यवहारिक शब्दों में प्रस्तुत करते हुए वित्तीय साक्षरता, निवेश और अर्थ प्रबंधन के मूलभूत सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।

सत्र में भूविज्ञान विभाग से डाॅ. हर्षिता जोशी एवं श्री शुभम गोस्वामी, रसायन शास्त्र विभाग से डाॅ. गीता सैनी, भौतिकी विभाग से डाॅ. गुरुपद सिंह गुसाईं, गृह विज्ञान विभाग से डाॅ. ऋचा पंत एवं डाॅ. मीनाक्षी टम्टा, तथा अंग्रेज़ी विभाग से डाॅ. वंदना चौहान ने सक्रिय भूमिका निभाई।

छात्र-छात्राओं ने निवेश, कराधान और शेयर बाज़ार से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनके उत्तर विशेषज्ञों ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से दिए। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर वित्तीय आत्मनिर्भरता और उद्यमिता विकास के प्रति गहरी रुचि व्यक्त की।

कार्यक्रम की संयोजक डाॅ. भारती जायसवाल ने बताया कि ‘प्रोजेक्ट गौरव’ विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से सशक्त और जागरूक बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध हो रहा है।

‘प्रोजेक्ट गौरव’ समिति के सदस्य डाॅ. गीता सैनी, डाॅ. मीनाक्षी टम्टा, श्री शुभम गोस्वामी सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डाॅ. चंचल गोस्वामी ने किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!