जिला निर्वाचन अधिकारी ने SIR को लेकर राजनीतिक दलों संग की बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तहसील स्तर पर टेबल टॉक अभ्यास किया गया है। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपने बूथों पर शीघ्र बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नामित कर उनके फोटोग्राफ उपलब्ध कराने को कहा।उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा वर्ष 2003 एवं 2025 की नामावलियों का मिलान कर कार्य चार श्रेणियों—‘ए’, ‘बी’, ‘सी’ और ‘डी’—में किया जा रहा है। इनमें मतदाताओं की जन्म तिथि के अनुसार आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, भाजपा से रामकुमार सिंह कठैत, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, जयेंद्र पंवार तथा कांग्रेस से कुलदीप सिंह पंवार व विजय पाल रावत सहित अन्य अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!