नरेन्द्रनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 678 ग्राम चरस सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान के तहत नशा तस्करी पर चल रहे अभियान में नरेन्द्रनगर पुलिस ने 678 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष नरेन्द्रनगर निरीक्षक संजय मिश्रा के नेतृत्व में प्लास्डा बैरियर पर चेकिंग के दौरान अल्टो कार (UK07 TE 4178) से दो व्यक्तियों – सतेन्द्र सिंह रावत (28) और सुभाष रावत (21), दोनों निवासी जनपद उत्तरकाशी – को दबोचा गया। तलाशी में उनके कब्जे से 678 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी ने इसे नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई बताते हुए कहा कि अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!