Ad image

विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 03 दिसंबर । विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आज विकास भवन सभागार में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर चार दिव्यांगजनों को सरकार की ओर से 8,000 रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र, मेडल, शॉल एवं 20 कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।

सम्मानित दिव्यांगजनों में विकास सिंह (नरेन्द्रनगर), अनिल कुमार (प्रतापनगर), महावीर प्रसाद (भिलंगना), सभी स्वरोजगार से जुड़े हुए हैं, जबकि छवाण सिंह (फकोट) दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी के रूप में सम्मानित हुए।

कार्यक्रम में विधायक श्री किशोर उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुश्री श्रेष्ठा माकुनी और नोडल अधिकारी सुशील बहुगुणा सहित अनेक अधिकारी व दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने दिव्यांगजनों के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और नोडल अधिकारी ने स्वरोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

दिव्यांगजनों ने अपनी समस्याओं को विधायक एवं मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष रखा, जिसके बाद दोनों अधिकारियों ने समाज कल्याण विभाग को इन मुद्दों का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर यह सुनिश्चित किया गया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र दिव्यांगजनों तक पहुंचे और कोई वंचित न रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!