अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर उत्तराखण्ड मानवाधिकार आयोग में कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, 10 दिसंबर 2025 । अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड मानवाधिकार आयोग कार्यालय, देहरादून में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत माननीय सदस्य श्री गिरधर सिंह धर्मशक्तू ने की, जिन्होंने मानवाधिकार दिवस मनाने के पीछे की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला तथा 2025 की थीम “Human Rights’s Our Everyday Essentials” के महत्व के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद माननीय सदस्य श्री राम सिंह मीना ने मानवाधिकारों के संरक्षण पर जोर देते हुए आयोग के कार्मिकों को दी गई शिकायतों व वादों पर त्वरित और समर्पित कार्यवाही करने की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनता को न्याय पहुंचाना और उनके मानवाधिकारों की रक्षा करना आयोग की प्राथमिकता है।

अंत में, आयोग के माननीय अध्यक्ष ने समस्त कर्मचारियों को कार्यालय के माहौल को सौहार्दपूर्ण बनाए रखने और मानवाधिकारों से जुड़ी सभी शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने का निर्देश दिया।

उत्तराखण्ड मानवाधिकार आयोग की स्थापना से अब तक कुल 23,736 वाद दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 22,683 का निस्तारण किया गया है। वर्ष 2025 के 01 जनवरी से 10 दिसंबर तक कुल 2,035 वाद दर्ज किए गए, जिनमें से 1,505 का समाधान हुआ है। वर्तमान में 1,053 वाद विचाराधीन हैं।

यह कार्यक्रम मानवाधिकारों के प्रति सतर्कता और जनहित के संरक्षण के लिए आयोग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!