Ad image

डीएम के निर्देश पर घनसाली नगर पंचायत ने बांटे कपड़े के बैग

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा संचालित स्वच्छता अभियान के अंतर्गत दिए गए निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को नगर पंचायत घनसाली द्वारा कपड़े के बैगों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान होटल स्वामियों के सहयोग से पर्यटकों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने और अधिक से अधिक कपड़े के बैग अपनाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ पर्यटन को प्रोत्साहित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक उपयोग को न्यूनतम करना, पर्यावरण को सुरक्षित रखना तथा पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संबंधित विभागों एवं सभी हितधारकों के बीच समन्वय स्थापित कर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अधिशासी अधिकारी संजय दत्त कापड़ी, पर्यावरण पर्यवेक्षक कार्तिक डोभाल सहित नगर पंचायत के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!