Ad image

विश्वविद्यालय छात्रों को डीजी लॉकर पर उपलब्ध कराएं प्रमाण पत्र

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 22 फरवरी 2026। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय विश्वविद्यालयों को सभी छात्रों का शैक्षणिक डेटा 31 मार्च तक डीजी लॉकर पर अपलोड करने के निर्देश दिए। लंबे समय से रिक्त शैक्षणिक-शिक्षणेत्तर पदों पर 10 फरवरी तक भर्ती विज्ञापन जारी करने को कहा। प्रत्येक सेमेस्टर में 90 दिन कक्षाएं चलाने, समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति लागू करने के आदेश दिए।

सचिवालय सभागार में हुई समीक्षा बैठक में मंत्री ने उद्योगों से एमओयू कर छात्रों को औद्योगिक प्रशिक्षण, खेलकूद-सांस्कृतिक आयोजन अनिवार्य करने तथा साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट देने को कहा। एनईपी के अनुरूप परीक्षा पैटर्न में बदलाव की भी अनुमति दी। स्वामी विवेकानंद ई-पुस्तकालय योजना पर सुझाव लिए गए।

बैठक में सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा, निदेशक वी.एन. खाली सहित विश्वविद्यालय अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!