Ad image

प्राथमिकता के आधार पर अधिकारी करें शिकायतों का निस्तारणः सचिव सिंचाई एवं संस्कृति

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली 02 फरवरी, 2026 । मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी पहल जन-जन की सरकार के अंतर्गत विकासखंड पोखरी की न्याय पंचायत थालाबैंड पोखरी में सोमवार को श्री युगल किशोर पन्त, सचिव, सिंचाई एवं संस्कृति विभाग उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाना तथा स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।  इस दौरान शिविर में 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

शिविर में लगभग 500 से अधिक ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर विभागीय स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा बंदर एवं लंगूरों से फसलों को हो रहे नुकसान से संबंधित कुल 33 शिकायतें दर्ज कराई जिनमें से 29 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, इस दौरान शिविर की अध्यक्षता कर रहे युगल किशोर पन्त, सचिव, सिंचाई एवं संस्कृति नें शिकायतों का निस्तारण करते हुये सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणों की शिकायतों एवं समस्याओं का निस्तारण एक निश्चित समय एवं गुणवत्ता के साथ करना सुनिश्चित करें साथ ही शासन स्तर की शिकायतों एवं समस्याओं को शासन को प्रेषित करना सुनिश्चित करें ताकि आमजन की समस्याओं का निस्तारण समय से होंना सम्भव हो सके।

शिविर में राज्य मंत्री रामचन्द्र गोड, ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी पोखरी अबरार अहमद एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!