चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 सितम्बर। श्री चन्द्रवदनी प्रबन्ध कार्यकारणी (कारवारी) समिति पुजार गाॅंव, टिहरी गढ़वाल का चुनाव आगामी पाॅंच वर्षों के लिये निर्विरोध सम्पन्न हुआ। जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन पीठासीन अधिकारी डॉ.अजय सेमल्टी एवं प्रवेक्षक उत्तम सिंह राणा राजस्व निरीक्षक की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

जिसमें वीरेंद्र दत्त भट्ट अध्यक्ष, नित्यानंद सेमल्टी उपाध्यक्ष , आनंद भट्ट प्रबन्धक, श्रीकृष्ण भट्ट उपाध्यक्ष, बच्ची राम भट्ट सचिव , मनोज भट्ट उप सचिव, हरीश कुमार कोषाध्यक्ष , महादेव प्रसाद भट्ट भंडारपाल , सत्य प्रसाद भट्ट विधि सलाहकार , संदीप भट्ट लेखानिरीक्षक तथा शंकर मणि भट्ट , भगतराम भट्ट , सुखदेव भट्ट , सुंदर लाल भट्ट सहित कुल दस दस सदस्य और प्रधान ग्रामसभा पुजार गाॅंव पदेन सदस्य मनोनीत किये गये ।
इस अवसर पर साधारण सभा के सदस्य उपस्थित थे । निर्विरोध चयन होने पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही मंदिर एवं क्षेत्र का विकास मिलकर करने का आश्वासन दिया ।


Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!