उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

डीएम चमोली ने ली संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास की समीक्षा बैठक

Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली 05 फरवरी,2026। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला सभागार गोपेश्वर में संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया होनी अवशेष हैं, उनके टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर समय से सभी कार्यों का पूर्ण करने के साथ ही जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें पोर्टल पर अपडेट करें साथ ही उन्होंने निर्देशित कि पोर्टल पर फोटोग्राफ अपलोड करने से पहले अधिकारी स्वयं अपने स्तर पर निरीक्षण कर उन्हें अपलोड करवायें।

जिलाधिकारी ने संसद सदस्यों के द्वारा ऑफलाइन स्वीकृत कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020-21 से 2023-24 तक कुल 237 लाख की धनराशि प्राप्त हुयी है जिसमें से 234 लाख  की योजनाएं पूर्ण कराई जा चुकी है एवं अवशेष कार्यों को जल्द ही पूर्ण करा लिए जाएगें।

इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनन्द सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता एवं सभी खण्ड विकास अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!