खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

36 महिलाओं को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित कर पोषण एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में सशक्तिकरण की पहल

टिहरी गढ़वाल 08 फरवरी, 2026 । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत जिला मिशन प्रबंधन इकाई, टिहरी गढ़वाल द्वारा खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता (FNHW) विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन 05 फरवरी से 07 फरवरी 2026 तक किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल, वरुणा अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं आजीविका के क्षेत्र में सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले के 9 विकासखंडों से प्रत्येक ब्लॉक से दो सुपरवाइजर एवं दो IPRP का चयन कर उन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। इस प्रकार कुल 36 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जो अपने-अपने विकासखंडों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाते हुए समुदाय स्तर पर कार्य करेंगी।

उन्होंने कहा “जनपद में आयरन लड्डू एवं आंवला कैंडी वितरण परियोजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को पोषण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके सफल संचालन एवं प्रभावी निगरानी हेतु संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।”

कार्यक्रम की कोर्स निदेशक डॉ. कीर्ति कुमारी ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को कम करने तथा महिलाओं के लिए आजीविका के अवसर सृजित करने की दिशा में एक सशक्त टीम का निर्माण करना है।
इसी क्रम में जिले में एनआरएलएम समूहों के माध्यम से Bio-fortified गेहूं की किस्मों (DBW-327, DBW-187, DBW-303) का प्रदर्शन किया गया तथा पोषण वाटिकाओं के विकास पर भी कार्य किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किशोरियों में एनीमिया प्रबंधन, बच्चों में कुपोषण, स्वच्छता एवं साफ-सफाई, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं में एनीमिया प्रबंधन, बाल पोषण के स्वर्णिम 1000 दिवस, आहार विविधता आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ. एकता बेलवाल एवं वंदना कुमारी ने भी विषय विशेषज्ञ के रूप में व्याख्यान दिए एवं सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख चंबा सुमन सजवान, डीडीओ मो. असलम, ब्लॉक मैनेजर एनआरएलएम चंद्रमणि उनियाल, डॉ. कीर्ति कुमारी, साकिर हुसैन एवं मीरा सजवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!