Ad image

सीएम योगी आदित्यनाथ को घंटाकर्ण धाम आने का दिया न्योता

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के पट्टी क्वीली डांडा स्थित प्रसिद्ध घंटाकर्ण मंदिर के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पौड़ी गढ़वाल दौरे के दौरान उनसे सौजन्य भेंट की।

मंदिर समिति के अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वाण के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने योगी जी को धाम आने का न्योता दिया और भगवान घंटाकर्ण का स्मृति चिन्ह भेंट किया। योगी आदित्यनाथ ने न्योते को सहर्ष स्वीकार करते हुए भगवान घंटाकर्ण को घंटा अर्पित करने का संकल्प जताया।प्रतिनिधिमंडल में मंडी समिति के निवर्तमान अध्यक्ष बीर सिंह रावत, बिहारी लाल गैरोला, अशोक विजल्वाण, सुशांत गैरोला, दीपक विजल्वाण और श्याम लाल गैरोला शामिल थे। विजय प्रकाश विजल्वाण ने मुलाकात का समय देने और न्योते को स्वीकार करने पर योगी जी का आभार व्यक्त किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!