बीज बचाओ प्रतियोगिता में आदर्श तिवारी ने रहे प्रथम

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

रिपोर्ट @सोमवारी लाल सकलानी ‘निशांत’

टिहरी गढ़वाल। बीज बचाओ आंदोलन के तत्वधान में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के सहयोग से अटल आदर्श उत्कृष्ट श्रीदेव सुमन इंटर कॉलेज चंबा में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 9 से 12 तक के 30 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का विषय पारंपरिक खेती,पारंपरिक बीज,पहाड़ी खेती और मोटे अनाजों पर आधारित था।

20 प्रश्नों के प्रश्नपत्र में निर्धारित समय में छात्रों को उत्तर देना था। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रों -छात्राओं को पुरष्कृत किया गया।

आदर्श तिवारी ने प्रथम स्थान, दिव्यांशु तोमर ने द्वितीय एवं सिमरन राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि इन छात्रों को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए अनुदान भी दिया जाएगा। पर्यावरणविदों की थाती हेंवलघाटी ने समय-समय पर अपने रचनात्मक आन्दोलनों को जन्म दिया तथा वैश्विक पहचान बनाई। इन्हीं आन्दोलनों में एक बीज बचाओ आंदोलन भी है। वर्तमान में धूम सिंह नेगी, विजय जड़धारी,अरण्य रंजन, विपिन जड़धारी, राजेंद्र नेगी आदि मिशन को आगे बढ़ाने में प्रयत्नशील हैं।

कार्यक्रम में विपिन जड़धारी,रघुभाई जड़धारी, प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद सकलानी, शैलेंद्र दत्त डोभाल, रघुवीर सिंह नेगी, जगमोहन सिंह नेगी, रानी पयाल, योगिता रावत, सुषमा शाह, सौरभ उनियाल आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!