Ad image

जन-संवाद कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने सुनीं जन समस्याएं, विकास कार्यों का किया उल्लेख

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने जन-संवाद कार्यक्रम के तहत विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत आराकोट एवं गुनोगी बमुण्ड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
बुधवार को आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में जनता से सीधा संवाद करते हुए दिनेश धनाई ने कहा कि सुरकण्डा पेयजल योजना की मांग इस क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही थी, जिसे उन्होंने अपने कार्यकाल में स्वीकृत कर धरातल पर उतारा। उन्होंने बताया कि सुरकण्डा रोपवे को भी उनके प्रयासों से स्वीकृति मिली और आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोपवे के माध्यम से मां सुरकण्डा के दर्शन कर रहे हैं, जिससे मंदिर की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि सौड़-काणाताल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होम स्टे योजना स्वीकृत कराई गई, जिससे सैकड़ों युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है। इसके साथ ही क्षेत्र में दर्जनों सड़कों की स्वीकृति दी गई, जिनमें गुनोगी बमुण्ड की सड़क भी शामिल है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा स्वीकृत सड़कें आज भी बन रही हैं और विकास कार्य निरंतर जारी हैं। उन्होंने कहा कि अन्य नेता चुनाव के समय जनता के बीच आते हैं, जबकि वे चुनाव से पहले ही जन-संवाद के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनने और समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं।
कार्यक्रम में ज्येष्ठ प्रमुख चंबा संजय मैठाणी, पूर्व प्रधान देव सिंह पुण्डीर, व्यापार मंडल अध्यक्ष चंबा बलबीर पुण्डीर, अध्यक्ष सैनिक कल्याण संगठन संजय रावत, कृष्णा ममगाईं, प्रधान आराकोट रामेश्वरी देवी, प्रधान सिलकोटी विनीत पुण्डीर, अध्यक्ष युवक मंगल दल सुमित रावत, पूर्व प्रधान रतन सिंह रावत, अध्यक्ष महिला मंगल दल विनीता रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य बालेन्दु उनियाल, प्रधान गुनोगी सरोजनी देवी, पूर्व प्रधान खिमानंद कोठारी, पूर्व प्रधान सोम प्रकाश, पूर्व प्रधान राधाकृष्ण कोठारी, अध्यक्ष युवक मंगल दल सोमप्रकाश, सुखदेव कोठारी, रीता देवी, सुमन चौहान, कृष्णा देवी, धनवीर रावत, दयाल सिंह रावत, राजेंद्र रावत, बबीता देवी, कंचन देवी, सोम प्रकाश कोठारी, बालक राम कोठारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!