जनपद टिहरी में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) प्रारम्भ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 फरवरी, 2026। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय, भारत सरकार एवं अर्थ एवं संख्या निदेशालय, उत्तराखण्ड, देहरादून के निर्देशों के क्रम में वर्ष 2026 हेतु जनपद टिहरी गढ़वाल में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) दिनांक 16 फरवरी, 2026 से प्रारम्भ किया जा चुका है।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी टिहरी गढ़वाल साक्षी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद को सर्वेक्षण हेतु कुल 12 नगरीय एवं 12 ग्रामीण इकाइयाँ आवंटित की गई हैं। आवंटित इकाइयों का सर्वेक्षण जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विभाग टिहरी गढ़वाल में तैनात सहायक सांख्यिकीय अधिकारियों द्वारा टैब (Tab) के माध्यम से किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य श्रम बल सहभागिता दर (LFPR), श्रमिक जनसंख्या अनुपात (WPR) तथा बेरोजगारी दर (UR) आदि महत्वपूर्ण संकेतकों का त्रैमासिक आधार पर आकलन करना है। इससे सरकार को योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण हेतु सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध हो सकेंगे।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि सर्वेक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए सही एवं सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनपद की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का वास्तविक चित्र सामने आ सके और विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!