टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड टिहरी में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ, सुरक्षा झंडा फहराकर दिलाई शपथ

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 मार्च 2026। THDC India Limited के भागीरथीपुरम परिसर में 4 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस वर्ष की थीम “सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को जोड़ें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” रखी गई है।

कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (टी.सी.) एम.के. सिंह ने सुरक्षा ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा उपस्थित सभी कार्मिकों को सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसके साथ ही कर्मचारियों को सुरक्षा बैज भी वितरित किए गए।
अपने संबोधन में मुख्य महाप्रबंधक एम.के. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह हमें कार्यस्थल और दैनिक जीवन में सुरक्षा के महत्व को समझने और उसे व्यवहार में अपनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी संस्थान की प्रगति तभी संभव है, जब वहां कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
उन्होंने सभी कार्मिकों से अपील करते हुए कहा कि कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन करें, आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें तथा सहकर्मियों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां भी बड़े हादसों को रोक सकती हैं, इसलिए पूरे वर्ष सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के दौरान कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निबंध प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा अग्नि सुरक्षा विषय पर प्रशिक्षण जैसे विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) बी.डी. सेमवाल, अपर महाप्रबंधक (ओ.एंड एम.) भगत सिंह, अपर महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) आनंद बाजपेई, अपर महाप्रबंधक (नियोजन) विपिन सकलानी, अपर महाप्रबंधक (पी.एस.डी. यातायात) संजय पंवार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) मोहन सिंह श्रीस्वाल, उप महाप्रबंधक (सुरक्षा) हरीश भट्ट, उप महाप्रबंधक (पी.एस.डी.) अशोक कुमार, प्रबंधक (जनसंपर्क) मनबीर सिंह नेगी, उप प्रबंधक (सुरक्षा) पुरुषोत्तम सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!