देश-दुनियाहेल्थ & फिटनेस

क्रूज पर एक और भारतीय मिला कोरोना संक्रमित: भारतीयों की संख्या हुई सात

Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद, 20 फ़रवरी 2020

दिल्ली: जापान के योकोहामा तट पर खड़ी क्रूज़ पर सवार भारतीयों में से एक और व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला। अब वायरस संक्रमित भारतीयों की संख्या सात हो गई है। वहीं जहाज पर फंसी भारतीय क्रू सदस्य सोनाली ठक्कर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान बचाने की मार्मिक अपील करते नया वीडियो सामने आया है।

क्रूज़ पर कोरोना पीड़ित 79 नए मामले सामने आने से संख्या अब 624 हो गई है। सुत्रों के अनुसार जापान में 68 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। क्रूज़ पर सवार लगभग 3700 लोगों में से अब तक करीब 800 लोगों को उतार लिया गया है। 

उधर वुहान से निकाल कर आइटीबीपी केंद्र में रखे गए भारतीयों का तीसरा औऱ आख़िरी जत्था भी अपने घरों को रवाना कर दिया गया है।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!