Ad image

ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित, कुछ अभिभावकों ने जताई चिंता

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । टिहरी स्थित ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार को गृह परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान कुछ अभिभावकों ने आरोप लगाया कि मार्च माह की फीस जमा न होने के कारण कुछ छात्रों का परीक्षाफल उन्हें नहीं दिया गया, जिससे वे निराश दिखाई दिए।
अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय द्वारा मार्च माह की फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 बताई गई है, जबकि अभिभावकों पर 10 मार्च तक फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। कुछ अभिभावकों ने यह भी बताया कि विद्यालय में 28 फरवरी से 16 मार्च 2026 तक अवकाश घोषित है, फिर भी पूरे माह की बस फीस ली जा रही है।
कुछ अभिभावकों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि स्कूल द्वारा फीस एक मोबाइल ऐप के माध्यम से जमा कराई जाती है। कई बार ऐप में तकनीकी समस्या के कारण फीस अपडेट नहीं हो पाती, जिसके चलते अभिभावकों को स्कूल के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं।
अभिभावकों का यह भी कहना है कि हर वर्ष स्कूल द्वारा पुस्तकों में बदलाव किए जाने से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है और बच्चे अपने बड़े भाई-बहनों की किताबें भी उपयोग नहीं कर पाते।
वहीं, कुछ अभिभावकों ने यह भी कहा कि ऑल सेंट कॉन्वेंट स्कूल अपनी शैक्षणिक व्यवस्था और सामाजिक सेवाओं के लिए जाना जाता है, लेकिन इस तरह की स्थिति में बच्चों को निराश होकर लौटना पड़ा, जो चिंता का विषय है।
अभिभावकों का मानना है कि इस प्रकार के मामलों में विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों के बीच बेहतर संवाद होना चाहिए ताकि छात्रों के हित प्रभावित न हों। साथ ही, संबंधित अधिकारियों से भी अपेक्षा की जा रही है कि वे मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें।
(नोट: विद्यालय प्रबंधन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।)


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!