मानवता और सेवा की मिसाल: नीता एम अंबानी को भुवनेश्वर में ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

मुम्बई। श्रीमती नीता एम. अंबानी को ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें श्रीलंका के नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. मोहन मुनासिंघे और KISS, KIIT एवं KIMS के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट मानवीय प्रयासों और सामाजिक विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया, विशेष रूप से शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, ग्रामीण परिवर्तन, कला एवं संस्कृति तथा रिलायंस फाउंडेशन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में।

इस समारोह में 40 हज़ार आदिवासी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्होंने पारंपरिक नृत्य और प्रस्तुतियों के साथ श्रीमती अंबानी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!