Ad image

देवप्रयाग में NSS विशेष शिविर का रंगारंग समापन, आँचल कैंतुरा बनीं सर्वश्रेष्ठ कैम्प लीडर

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 17 मार्च 2026। ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस अवसर पर आँचल कैंतुरा को सर्वश्रेष्ठ कैम्प लीडर और अभिनव कुमार को सर्वश्रेष्ठ कैम्पर चुना गया। समापन दिवस की शुरुआत प्रार्थना, NSS लक्ष्य गीत, व्यायाम और स्वच्छता अभियान से हुई।

प्राचार्य प्रो. नर्वदेश्वर शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह में ग्राम प्रधान मुनेठ नरेश मिश्रा मुख्य अतिथि और अरविन्द जियाल विशिष्ट अतिथि रहे। स्वयंसेवकों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश ने शिविर की उपलब्धियों को साझा किया। मेहंदी प्रतियोगिता में इकरा, मुस्कान और सपना तथा प्लैंक प्रतियोगिता में राहुल, अभिनव और आयुष क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
अतिथियों ने स्वयंसेवकों के अनुशासन, कार्यशैली और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए और सभी का आभार व्यक्त किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!