उत्तराखंडदेश-दुनियाब्रेकिंगविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रशासन सतर्क

Please click to share News

खबर को सुनें

जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल ने सूचना साझा करने हेतु
जारी किए हेल्पलाइन नंबर

टिहरी गढ़वाल 20 मार्च। वर्तमान में इजरायल और ईरान के मध्य चल रहे युद्ध जैसे हालातों के दृष्टिगत विभिन्न अरबीय युद्ध प्रभावित खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार पूर्ण रूप से सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है तथा विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए जरूरी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद टिहरी गढ़वाल के किसी भी विकासखंड, तहसील अथवा ग्राम क्षेत्र से यदि कोई व्यक्ति रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा या अन्य किसी उद्देश्य से उक्त प्रभावित खाड़ी देशों में रह रहा है अथवा किसी प्रकार की समस्या में फंसा हुआ है, तो उसकी सूचना आम जनमानस से समन्वय बनाते हुए संबंधित की सूचना जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि ऐसे नागरिकों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी के लिए आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य या परिचित व्यक्ति इन देशों में फंसा हुआ है, तो उसकी जानकारी नाम, पिता का नाम, उत्तराखंड राज्य के जनपद का पता, प्रवासी के साथ रहने वाले परिजनों का नाम पूरा पता, मोबाइल नंबर, पश्चिम एशियाई राष्ट्र नाम व वर्तमान पता, पासपोर्ट नंबर एवं अन्य आवश्यक विवरण सहित निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर उपलब्ध कराएं।

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वर्तमान में इजराइल, ईरान सहित अन्य खाड़ी देशों में युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए वहां निवास कर रहे उत्तराखंड के नागरिकों विशेषकर जनपद टिहरी गढ़वाल के निवासियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनपद के किसी व्यक्ति के परिजन इन देशों में रह रहे है और उनके संबंध में यदि किसी को कोई जानकारी देनी हो या कुशलक्षेम जाननी हो, तो वे इसके लिए जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के आपदा कंट्रोल रूम एवं जिला प्रशासन के जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से भी हेल्पलाइन नंबर एवं संबंधित देशों से प्राप्त हेल्पलाइन जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर संपर्क कर लोग अपने परिजनों से संबंधित सूचना उपलब्ध करा सकते हैं तथा यदि किसी के परिजन युद्ध से प्रभावित देशों में फंसे हुए है तो उसकी जानकारी भी प्रशासन को दे सकते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मा० मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यह कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे संचालित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल की पूरी टीम इस संबंध में पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रशासन हर परिस्थिति में प्रभावित लोगों के साथ है।

जिला आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल:-

☎️ 01376-234793
☎️ 01376-233433
📱 9456533332
📱 8126268098
📱 7465809009
📱 7983340807

सऊदी अरब:- टोल फ्री हेल्पलाइन- 00-966-11-4884697
बहरीन:- 9733948071-97338400433 के आलाव यूएई:- 971-2-4492700

जिला प्रशासन ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि इस संबंध में प्राप्त किसी भी सूचना को तत्काल प्रशासन के साथ साझा करें, ताकि प्रभावित भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!