Ad image

प्रताप इंटर कॉलेज, बौराड़ी में ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ का भव्य आयोजन कल

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल , 22 मार्च 2026 । प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद टिहरी गढ़वाल में ‘जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत व्यापक स्तर पर आयोजन किए जाएंगे। जिला प्रशासन द्वारा यह कार्यक्रम जनपद के सभी तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर सोमवार को आयोजित होंगे, जबकि मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित प्रताप इंटर कॉलेज, बौराड़ी (नई टिहरी) में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल, प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने के लिए जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
: मुख्य कार्यक्रम में बहुआयामी गतिविधियाँ:
मुख्य आयोजन के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, लाभ वितरण एवं जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, दिव्यांगजन उपकरण वितरण तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा तथा सूचना विभाग द्वारा सरकार की उपलब्धियों से संबंधित प्रचार सामग्री वितरित की जाएगी।
जनसेवा और लाभ वितरण पर विशेष जोर:
समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन स्वीकृति, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
युवा कल्याण विभाग की ओर से प्रातः 8:30 बजे शिव मूर्ति स्थल से कार्यक्रम स्थल तक मैराथन एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
शिक्षा एवं सूचना विभाग द्वारा उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति—लोक नृत्य, लोक गायन एवं लोक कला—की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
रोजगार, कौशल और स्वरोजगार को बढ़ावा :
जिला सेवायोजन विभाग युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं की जानकारी देगा तथा ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण भी किया जाएगा।
ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधन कार्यालय द्वारा आधार पंजीकरण, आयुष्मान कार्ड एवं विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए शिविर लगाए जाएंगे।
कृषि, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास पर फोकस :
कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण एवं कृषि उपकरणों का वितरण किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं स्वयं सहायता समूहों की जानकारी दी जाएगी।
ग्राम्य विकास विभाग केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं लाभार्थी पंजीकरण करेगा।
इसके अतिरिक्त पशुपालन, उद्यान, पूर्ति सहित अन्य विभाग भी अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान करेंगे।

जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास:
यह आयोजन न केवल सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा, बल्कि आम जनता को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराने और जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!