गैरसैंण की स्थायी राजधानी की मांग को मिला नया बल, पूर्व IAS रतूड़ी के आंदोलन को विधायक बुटोला का समर्थन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, 22 मार्च 2026। उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर एकता विहार में चल रहा महा-अनशन रविवार को 15वें दिन एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान आंदोलन को उस समय नया बल मिला जब पूर्व IAS विनोद प्रसाद रतूड़ी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान को विधायक लखपत सिंह बुटोला ने खुला समर्थन दिया।
अनशन के 15वें दिन पूर्व IAS विनोद प्रसाद रतूड़ी, जसपाल सिंह रावत , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी भी अनशन पर बैठे।
इस अवसर पर पूर्व IAS विनोद प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि जब शासन जनता की अपेक्षाओं के प्रति संवेदनशील नहीं रहता, तो समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट होकर आवाज उठानी पड़ती है। उन्होंने गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाने की मांग को राज्य के स्वाभिमान से जुड़ा विषय बताया।
विधायक लखपत सिंह बुटोला ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि गैरसैंण की मांग केवल क्षेत्रीय मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे राज्य की भावनाओं से जुड़ा प्रश्न है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए।
आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को दोहराया।
गौरतलब है कि गैरसैंण को राजधानी बनाए जाने की मांग लंबे समय से उठती रही है और समय-समय पर इस मुद्दे पर विभिन्न संगठनों द्वारा आंदोलन किए जाते रहे हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!