रुद्रप्रयाग, 23 मार्च 2026। राजकीय महाविद्यालय जखोली में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर (दिन-रात) का शुभारंभ आज उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. माधुरी जी ने की, जबकि संचालन एवं निर्देशन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभाष कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ललूडी श्रीमती ज्योति मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. माधुरी जी ने स्वयंसेवियों को आशीर्वाद देते हुए शिविर के उद्देश्यों और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उन्हें समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती ज्योति मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को राष्ट्र सेवा का सशक्त मंच प्रदान करती है, जिसके माध्यम से वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। वहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभाष कुमार ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवियों को समन्वय, अनुशासन और सेवा भावना को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण—डॉ. देवेश चंद्र, डॉ. भारती, डॉ. विकास शुक्ला, डॉ. दलीप सिंह, डॉ. दिनेश सिंह नेगी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही कार्यालय अध्यक्ष श्री टीकाराम राम चमोली, श्री करण सिंह पवार, श्रीमती पूनम रावत, श्री महावीर लाल, श्री देवेंद्र बुटोला, श्री बृजमोहन बुटोला एवं श्री धनवीर भाई शाह सहित अन्य कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शिविर के पहले दिन स्वयंसेवियों द्वारा व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा बौद्धिक सत्र में विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए गए। पूरे कार्यक्रम में स्वयंसेवियों का उत्साह देखने लायक रहा।
राजकीय महाविद्यालय जखोली में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



