भाजपा नई टिहरी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, पांच सत्र हुए संपन्न

टिहरी गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी, नई टिहरी मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ आज दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन वर्तमान विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद रतूड़ी एवं जिला सह-संयोजक (प्रशिक्षण अभियान) डॉ. प्रमोद उनियाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस में कुल पांच सत्र आयोजित किए गए।

प्रथम सत्र में पूर्व विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने “वैचारिक अधिष्ठान एवं विचार परिवार” विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया। इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भट्ट ने की।
द्वितीय सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने “कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने की।
तृतीय सत्र में जिला सह-संयोजक (प्रशिक्षण अभियान) डॉ. प्रमोद उनियाल ने “कार्य पद्धति को अपनाना, समझना एवं लागू करना” विषय पर अपने विचार रखे। इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा के संस्थापक सदस्य देवेंद्र बेलवाल ने की।
चतुर्थ सत्र में विधायक किशोर उपाध्याय ने “सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन” विषय पर विस्तृत जानकारी दी। इस सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा उनियाल ने की।
पंचम सत्र सोशल मीडिया एवं नमो ऐप पर केंद्रित रहा, जिसमें प्रदेश के नेता प्रवीण लेखवार मुख्य वक्ता रहे। इस सत्र की अध्यक्षता जीत राम भट्ट ने की।
प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गंभीरता एवं अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष विजय कठैत एवं मंडल महामंत्री पवन शाह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर राजेंद्र डोभाल (जिला मीडिया प्रभारी), शांति प्रसाद खंडूरी, जयेंद्र पंवार, रामलाल नौटियाल, जगदम्बा रतूड़ी, मधु भट्ट, निर्मला बिजल्वाण, रीना नेगी, लीला मखलोगा, सरस्वती नेगी, विमला खनका, आनंदी नेगी, आरती सेलवान, शीशराम थपलियाल, हीरा नेगी, सुशील बिष्ट, भारती सेलवन, बेबी असवाल, रीना उनियाल, गोविंद विष्ट, बलबीर नेगी, भूपेंद्र तोपवाल, गीता नेगी, हेमलता भट्ट, चंडी प्रसाद बेलवाल, निर्मला जोशी, भगवती रतूड़ी, जसपाल नेगी, के.डी. पुनेठा, गब्बर, अब्दुल अतीक, असगर अली, धूम्मीलाल, मदन कठैत, शूरवीर सिंह नेगी, तौफीक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



