ग्राम कमांद में महिलाओं को साइबर ठगी से बचाव हेतु किया गया जागरूक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24 मार्च 2026 । थाना छाम क्षेत्र अंतर्गत पट्टी जुवा के ग्राम कमांद में उप निरीक्षक दीपक रावत द्वारा महिलाओं के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सचेत करना एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचें तथा अपना ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी या अन्य व्यक्तिगत विवरण किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
कार्यक्रम के दौरान गौरा शक्ति एप के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। उप निरीक्षक ने बताया कि यह एप महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।
साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी की घटना होती है, तो वह तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराए, जिससे समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!