उत्तराखंडपुलिस प्रशासनविविध न्यूज़

17 वर्षीय नाबालिग बालिका मोगा (पंजाब) से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल के घनसाली थाना क्षेत्र से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने सफल कार्रवाई करते हुए पंजाब के मोगा से सकुशल बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 मार्च 2026 को परिजनों द्वारा बालिका के घर से बिना बताए लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस पर थाना घनसाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
जांच के दौरान बालिका के मोबाइल की लोकेशन पंजाब के मोगा में मिलने पर पुलिस टीम को तुरंत रवाना किया गया। टीम ने 25 मार्च को बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी युद्धवीर सिंह निवासी मोगा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार नई टिहरी भेज दिया गया है।
👉 आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
👮‍♂️ पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
उपनिरीक्षक अनिल भट्ट, कांस्टेबल लक्ष्मण प्रसाद व महिला कांस्टेबल शशि दोई की टीम ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!