टिहरी गढ़वाल। देवप्रयाग क्षेत्र के तोताघाटी के पास आज सुबह एक कार गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस, पुलिस और एसडीआरएफ ब्यासी की टीम मौके पर पहुंची और करीब 400 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई।
एसडीआरएफ टीम को वाहन के पास एक घायल युवक मिला, जिसने बताया कि कार में एक युवती भी सवार थी, जो हादसे के बाद से लापता है। टीम द्वारा युवती की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन टाटा टिगोर (DL 11 CD 3154) बताया जा रहा है। वाहन में सवार लोग—अनीश (22 वर्ष) पुत्र संदीप, निवासी दिल्ली — घायल है। सोहनी (20 वर्ष), निवासी दिल्ली। एसडीआरएफ टीम लापता युवती की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।




