टिहरी गढ़वाल, 28 अप्रैल 2026। जनपद टिहरी गढ़वाल में हाल ही में चंबा, कुंजापुरी और देवप्रयाग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने चंबा–उत्तरकाशी सड़क के सभी संवेदनशील स्थलों पर भूस्खलन उपचार कार्य तत्काल करने, जेसीबी मशीनों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा उनकी सूची संबंधित विभागों के साथ साझा करने को कहा।लोक निर्माण विभाग, चंबा के अधिशासी अभियंता जगदीश खाती ने बताया कि चंबा–नैल मार्ग पर 15 पैरापेट लगाए जा चुके हैं और आगे क्रैश बैरियर लगाने की कार्रवाई प्रस्तावित है।एआरटीओ सतेंद्र राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग एवं अन्य जिला मार्गों पर हुई दुर्घटनाओं, घायलों और मृतकों के आंकड़े प्रस्तुत किए। उन्होंने चेक पोस्ट और एएनपीआर प्रणाली की स्थिति की जानकारी देते हुए ढलान वाले मार्गों पर रंबल स्ट्रिप्स बनाने तथा यात्रियों को वाहन के ब्रेक, टायर, क्लच और हैंडब्रेक की जांच के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई और दुर्घटनाओं से संबंधित अभियोगों की जानकारी भी साझा की गई।
एसएसपी श्वेता चौबे ने नैल–चंबा मार्ग पर हाल में हुए हादसे के स्थल को ब्लैक स्पॉट घोषित कर अध्ययन कराने का सुझाव दिया। उन्होंने चारधाम यात्रा सीजन के दौरान रात्रि यात्रा से बचने तथा प्रातः 4 बजे के बाद ही यात्रा प्रारंभ करने संबंधी सरकारी आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने पर बल दिया।
ऑल उत्तराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने तछला जैसे ढलान वाले मार्गों पर स्पीड साइन बोर्ड लगाने, दुर्घटनाओं की विस्तृत जांच, वाहनों की फिटनेस जांच, विशेषकर हिल लाइसेंस की जांच तथा पार्किंग समस्या के समाधान का सुझाव दिया। इस पर जिलाधिकारी ने डंपिंग जोन को समतल कर पार्किंग के रूप में उपयोग में लाने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम शैलेंद्र नेगी, एएसपी दीपक, सभी एसडीएम, एआरटीओ सतेंद्र राज, बीआरओ के एस.एस. रावत तथा ऑल उत्तराखंड मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी गजेंद्र सिंह




