ऋषिकेश 01 मई। ऋषिकेश क्षेत्र के पशुलोक बैराज से एक व्यक्ति का शव SDRF टीम द्वारा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5:15 बजे दर्शन महाविद्यालय के पास एक व्यक्ति नदी में डूब गया था।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF टीम द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था।कड़ी मशक्कत के बाद आज टीम को सफलता मिली और डूबे व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया।
मृतक की पहचान गौरव सिंह (48 वर्ष) पुत्र राम बिलास, मूल निवासी ग्राम जोंक, पौड़ी गढ़वाल तथा हाल निवासी वाल्मीकि बस्ती, मुनिकीरेती (टिहरी गढ़वाल) के रूप में हुई है।फिलहाल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।




